पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर भावुक हो उठे पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा के महुआपाटन में भाजपा सरकार द्वारा द्वेषवश महुआ पाटन बाजार के लगभग डेढ़ सौ ग्रामवासियों के घर गिराने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अब तक करीब 20–30 गरीब परिवारों के घर तोड़े भी जा चुके हैं।
इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनी।पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर वे भावुक हो उठे। श्री त्रिपाठी ने सरकार से यह मांग की है कि जिन गरीबों के घर तोड़े गए हैं उन्हें 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।वही शेष घरों को तोड़ने के लिए लगाए गए नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए एवं जिला अधिकारी स्वयं आकर मौका का निरीक्षण करें।
अन्यथा एक नवम्बर से डेरा डालो घेरा डालो के रूप में बृहद आंदोलन किया जायेगा और सपा सरकार बनते ही जिनका घर गिरा हैं उनको 25-25 लाख रुपया दिलाने का कार्य करूँगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक,भगवती मिश्रा,रामशंकर कुशवाहा,राकेश राय,उमेश यादव,मुकेश सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

1 hour ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

2 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

2 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

3 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

3 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

3 hours ago