बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार की देर रात तेजतर्रार नेता जयप्रकाश मिश्रा का ह्र्दयगति रुकने से दुनिया को अलविदा कह गए।
बताते चलें कि क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं मुक्तिधाम कटइलवा बरहज के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र 60 वर्ष की बुधवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार बरहज तहसील क्षेत्र ग्राम परसिया तिवारी निवासी जयप्रकाश मिश्र पुत्र स्व रामछबिला मिश्र, छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। छात्र संगठन कांग्रेस से लेकर कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों की शोभा बढ़ाते रहे। लेकिन कुछ दिन बाद बहुजन समाज पार्टी शामिल हो सक्रिय भूमिका निभाई, वे वर्ष 2007-08 में जिला पंचायत सदस्य बने। 2008-10 तक जिला पंचायत त्रिस्तरीय संचालन समिति के सदस्य रहते हुए विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष और संचालक भी रहे। आजीवन राजनीति में तेजतर्रार रहते हुए एवं सक्रिय रूप से समाज से जुड़े रहने वाले जयप्रकाश ने अपने संघर्षों की बदौलत एक मुकाम हासिल किया। उनके अचानक हुए इस निधन पर विधायक दीपक मिश्रा शाका,
पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, अंगद तिवारी,अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सुभाष प्रसाद, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद्माकर मिश्र,अमरेंद्र गुप्त, जितेंद्र भारत, विवेक गुप्त, अभयानंद तिवारी, विजय सिंह रिंकू,विनोद वर्मा, अर्जुन भारती, ग्राम प्रधान धीरेंद्र तिवारी, पीडी तिवारी, फौजी बाबा, अष्टभुजा तिवारी, देवेश सिंह, जयप्रकाश तिवारी सचिन सिंह,रामधनी गौड़,आदि ने शोक जताई।
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…
मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…