पूर्व डीजीसी क्रिमिनल आनंद राय और पुत्र प्रसून राय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, जिले में शोक की लहर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता, भाजपा के खलीलाबाद नगर पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व शासकीय अधिवक्ता आनंद राय एडवोकेट और उनके पुत्र प्रसून राय (चंचल) की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवार गांव के निकट हुए इस हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्व. राय जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे। वहीं उनके पुत्र प्रसून राय स्नातक व बीएड की शिक्षा चुके थे। उन्होंने टीईटी और सीटीईटी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। सोमवार को दोनों उपचार के लिए गोरखपुर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके पुत्र के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता समाज, राजनीतिक वर्ग और आम नागरिकों में गहरा दुःख व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

3 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

5 hours ago