सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकाश खण्ड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों और कंपोजिट विद्यालयो में उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार आज विद्यालय प्रबंध समिति के गठन का कार्य किया गया जिसमे अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमे कंपोजिट विद्यालय चेरो ,प्राथमिक विद्यालय भेड़िया, रामपुर बुजुर्ग , रजडीहा,आदि विद्यालयों में आज विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की करवाही पूरी की गई । अवगत करते चले की निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 एवं उत्तर प्रदेश निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली-2011 के अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयों मे प्रबन्ध समिति का गठन किये जाने का प्राविधान है, जिसका कार्यकाल गठन के दिन से प्रारम्भ होकर दो वर्षों के लिए होता है। इस सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत शासनादेश दिनांक: 28 जून, 2011, 06 जुलाई, 2012, 01 अगस्त, 2013, 27 जून, 2016, 31 अगस्त, 2018, तथा दिनांक: 23 नवम्बर, 2020 द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2020-21 में गठित विद्यालय प्रबन्ध समिति का कार्यकाल दिनांक: 30 नवम्बर, 2022 को समाप्त हो रहा है। उक्त समिति के स्थान पर विद्यालयों में नवीन विद्यालय प्रबन्ध समितियों के गठन का कार्य आज इन विद्यालयों में संपन्न हुआ ।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…