ग्रामीण न्यायालय का गठन या वकीलों के साथ ठगन?

ग्रामीण न्यायालय के विरोध मे वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता गुरुवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने आधे घंटे तक गिरजाघर चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने किया। बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ग्रामीण न्यायालय के गठन की अधिसूचना जारी किये जाने का घोर विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारा संगठन एक दशक से अधिक समय से इस संबंध में आंदोलनरत है, उसके बावजूद हमारी बात को अनसुनी करके ग्रामीण न्यायालय का गठन कर दिया गया है। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस संबंध में आंदोलन को और धार देने के लिए एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। चक्का जाम करने वालों में पूर्व मंत्री राजेश सिंह पाराशर, अनिल सिंह सह मंत्री, रामनारायण राय चंचल, शशिकांत मिश्रा, पूर्व सहमंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नरसिंह नारायण सिंह, अजीत सिंह, मनोज सिंहआदि बहुत से अधिवक्ता शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

54 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago