सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में ई रिक्शा चालकों की बैठक कर सलेमपुर में ई रिक्शा यूनियन का गठन किया गया । इस बैठक को संबोधित करते हुए माकपा नेता सतीश कुमार ने कहा कि पूर्व में जो गरीब रिक्शा साइकिल चलाकर मजदूर गुजारा करते थे उसका स्वरूप आज ई रिक्शा ने ले लिया है आज आधुनिकरण की दौर में स्वरूप बदला पर मजदूरों की व्यवस्था नहीं बदली है । इसलिए आप सभी को संगठित होने की जरूरत है आप सभी को एक संगठन के रूप में यूनियन बनाकर नगर पंचायत के अंदर स्थाई ई रिक्शा स्टैंड ,पानी पीने की व्यवस्था, छायादार बैठने की जगह ,नगर के अंदर एक इमरजेंसी चार्जर पाइंट की व्यवस्था होनी चाहिए सभी ई रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन और बीमा की गारंटी होनी चाहिए । इस बैठक को संबोधित करते हुए सलेमपुर पटरी यूनियन नेता बलविंदर मौर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में यह संगठन अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ने का काम करेगा निश्चित रूप से ही यह संगठन अपने हक की लड़ाई को तेज करेगा । सलेमपुर के अंदर पुलिसिया उत्पीड़न बंद होना चाहिए । सम्मान और वेलफेयर योजनाओं का लाभ आपको भी मिलना चाहिए। इस बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुशवाहा को अध्यक्ष वेद प्रकाश जी को मंत्री और राजकुमार जी को संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा और रामाशीष को चौहान को चुना गया ।
संतोष जी बच्चन जी अनूप जी प्रेम जी को संयुक्त सदस्य बनाया गया । इस बैठक में जितेंद्र चौरसिया, राममिलन ,गोलू ,राजा सोनकर, विशाल ,शिव पूजन, जब्बार अंसारी, मुस्ताक, सुशील कुमार, रामबाबू गुप्ता ,अनिल यादव, वीरेंद्र ,गोविंद ,राम प्रसाद , इदरीश, मनीष यादव ,शिवकुमार, रामहरण ,अजय कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा ,और सैकड़ो से ज्यादा ई रिक्शा साथी मौजूद रहे ।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…