हरे पेड़ो के सीने पर वन माफिया चला रहे आरा

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में अवैध खैर कटान नहीं रुक रहा है, काफी समय से खैर प्रजाति के पेड़ का परमिट नहीं बन रहा था परंतु इस समय बड़े पैमाने पर परमिट बनना शुरू हो गया है जिसका आलम यह है कि ठेकेदारों द्वारा कुछ पेड़ों का परमिट बनवाकर उसी के आंड में बिना परमिट के भारी पैमाने पर खैर का पेड़ काटा जा रहा है इतना ही नहीं पास में जंगल है जहां से जंगली लकड़ी भी लाकर परमिट में मिला दिया जाता है अभी हाल ही में एक पिकअप जंगली खैर की लकड़ी बरामद किया गया है। कुछ लोगों ने नाम न छापने के सर्त पर बताया कि वन तथा पुलिस विभाग की मिली भगत से अवैध पेड़ कट रहा है शिकायत करने पर वन विभाग द्वारा फर्जी केस काट कर फंसा दिया जाता है।जिसके कारण शिकायत करने की हिम्मत नहीं होती है वन विभाग द्वारा हल्का केस काटकर फिर ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया जाता है जिससे ठेकेदारों के लिए अवैध कटान करना और आसान हो जाता है। इस संबंध में रेंजर बनकटवा सत्रोहन लाल ने बताया कि अवैध पेड़ कटान करने वालों के खिलाफ अभियान लगाकर कार्रवाई की जाती है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

9 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

14 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

20 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago