वन दरोगा पर कीमती पेड़ बेचे जाने का आरोप!

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियांवा ब्लॉक क्षेत्र के कांटे-बूधा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे लगे पेड़ों मे एक शीशम का कीमती पेड़ विगत रात अज्ञात कारणों से गिर गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के लोगों ने सड़क किनारे गिरे पेड़ के झाड़ को अपनी गाड़ी में लाद कर लेकर चले गए। परंतु पेड़ के कीमती बोटे को स्थानीय लकड़ी ठेकेदार को बेच दिया। ऐसा स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारीयों पर आरोप लगाया है।
स्थानीय ठेकेदार को कीमती पेड़ बेच कर राजस्व की क्षति का आरोप लगाते हुए समाजसेवी अजीम अहमद ने जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए वन विभाग के कर्मचारी और वन दरोगा अभिलाष कुमार पर अवैध रूप से लकड़ी बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अपर एसडीएम ने हमे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

1 minute ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

12 minutes ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

21 minutes ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

1 hour ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

2 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago