Categories: Uncategorized

रियाज आजमी, सपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त

भिवंडी/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका चुनाव तथा महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के कर्मठ निडर व साहसी तथा लोगों में लोकप्रियता हासिल करने वाले रियाज आजमी की नियुक्ति समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर तथा भिवंडी पश्चिम के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। रियाज आजमी के नियुक्ति के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। यह नियुक्ति पत्र समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, अबू आसिम आजमी के हाथों दिया गया।सपा नेता रियाज आजमी इससे पहले भिवंडी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए अहम भूमिका निभाई थी। और पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता भी मिली। लोगों का मानना है कि रियाज आजमी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, उन्हें भिवंडी विधानसभा पश्चिम से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। परंतु आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि अबू आसिम आजमी की रणनीति क्या है? विगत वर्षों में कई बार समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यक्रम के दौरान अपनी लोक प्रियता बढ़ाने के लिए तथा लोगों में अपनी पहचान बनाने के लिए रियाज आजमी को सक्रिय भूमिका में देखा गया। अगर यू कहे कि समाजवादी पार्टी की नजर भिवंडी विधानसभा पश्चिम पर है तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रियाज आजमी के साथ अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पार्टी द्वारा उन्हें पदोन्नति दिए जाने का राजनीतिज्ञ द्वारा अर्थ यही लगाया जा रहा है की, रियाज आजमी चुनावी समर में उतर सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago