पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की दिलाई गई शपथ
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोतीपुर डीएफओ आकाशदीप बधावन के निर्देशन तथा रेंजर रामकुमार के नेतृत्व में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रेंज ककरहा के ग्राम गंगापुर में निर्मित अमृत सरोवर पर वन विभाग की ओर से मिशन लाइफ के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने तथा प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ,राकेश कुमार, आर बी राव ,जमुना प्रसाद, ग्राम प्रधान रमेश मौर्या सहित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमृत सरोवर के आसपास फैले प्लास्टिक के कूड़े कचरे को इकट्ठा किया तथा पर्यावरण बचाए रखने के लिए सभी ने शपथ ली।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…