वन विभाग ने स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत चलाया अभियान

शिवाघाट में बांसी नदी घाट की हुई सफाई

क्वीज प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को किया जागरुक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवारा का आयोजन तमकुही वन रेंज के अंतर्गत रेंजर हरिकेश बहादुर नायक के नेतृत्व में सेवरही के शिवाघाट में मंगलवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर नदी घाट की सफाई कर किया गया। इसके बाद दोपहर में साइंस इंटरमीडिएट कालेज पकड़ियार में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरुक किया गया। रेंजर ने कहा कि नदियां हमारी जीवनरेखा है, इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। जब तक आम जनता इसमें सहयोग नहीं करेगी, तब तक नदियां स्वच्छ नहीं हो सकतीं। प्रधानाचार्य नंदलाल त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं। इससे वे न केवल स्वच्छता का महत्व समझते हैं बल्कि इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित भी होते हैं। प्रबंधक वृज किशोर शुक्ल ने आभार जताते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें इसे अपनी आदत में शामिल करना होगा। इसके पूर्व प्रतियोगिता में प्रथम आए उज्जवल गुप्ता, द्वितीय विजय लक्ष्मी रौनियार व तृतीय स्थान प्राप्त प्रियांशु पांडेय को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान वन दारोगा रमेश गुप्ता, वन रक्षक नंद राव, राकेश कुमार, शिक्षक गण विनय त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार, पारस आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

44 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

52 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

1 hour ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

1 hour ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

2 hours ago