फोरमैन और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गांगकिशोर गांव के पास गुरुवार को दबंगों ने फोरमैन और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामूली वाहन टक्कर के विवाद में हुई यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हरदियां निवासी सत्यजीत सिंह ने सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी का फोरमैन हरप्रीत सिंह (निवासी घनीबाल, जिला पियाला, पंजाब) और ड्राइवर रोहित राजभर (निवासी भेलारा, जिला सुल्तानपुर) मोटरसाइकिल से सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से हल्की टक्कर होने के बाद भी दोनों आगे बढ़ गए। इसी बीच गांगकिशोर गांव के सामने कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और यह कहते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया कि “मेरे रिश्तेदार की गाड़ी को कैसे टक्कर मारी।” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बर्बर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago