राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में वादों का करें निस्तारण – अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0यादव के निर्देशन में आर्बिटेशन व राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त बैंक/फाइनेंस कंपनियों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में बैठक आहूत की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश संजय सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बैंक/ फाइनेंस कंपनियां राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित करें जिससे लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलें में पक्षकारों को नोटिस भेजकर बुलाया जाए जिससे लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी ने कहा कि यह लोक अदालत वर्ष का प्रथम लोक अदालत हैं इसलिए अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण हो इसके लिए सभी को एक साथ आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं । जिसमें अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर वादों को निस्तारित कराये, सचिव ने कहा कि आप जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैनर, होर्डिंग, पम्पलेट एवं हैण्डबिल के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करे जिससे लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बड़ौदा यू 0 पी0 बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, श्री राम फाइनेंस , चोला फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्टल बैंक व इत्यादि बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

5 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

8 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

8 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

8 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

8 hours ago