रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दो दुकानों में लगाई आग, हमले में एक घायल

बरेली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल राजमार्ग पर स्थित कटरा गांव में दो दुकानों को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक राजनीतिक परिवार के सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।

थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों में मयंक वर्मा, शशांक वर्मा, चेतक, मयंक (गिरवर दयाल का पुत्र) और अर्पित शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कन्फेक्शनरी की दुकान पर हमला

कटरा गांव निवासी दुकानदार राजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे शशांक वर्मा उसकी खाटू श्याम कन्फेक्शनरी दुकान पर आया। वहां से सामान लेने के बाद जब पैसे मांगे गए तो उसने गाली-गलौज की। अगले दिन बुधवार सुबह मयंक वर्मा, चेतक और अन्य साथियों ने दुकान में आग लगा दी।
राजीव के भाई मुकेश ने आग बुझाने और विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

मेडिकल स्टोर पर मांगी रंगदारी, चली गोली

इसी इलाके में विशाल मेडिकल स्टोर के मालिक प्रीतम सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मयंक और शशांक वर्मा अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान पर आए और उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
जब प्रीतम ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो मयंक ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया, जबकि शशांक ने देसी पिस्तौल से गोली चलाई। गोली उसके सिर के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

27 minutes ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

31 minutes ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

3 hours ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

3 hours ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

3 hours ago