नदियों के जलस्तर मे लगातार उतार-चढ़ाव, घाघरा व राप्ती खतरे के निशान के आसपास

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ड्रैनेज खंड-2, संत कबीर नगर द्वारा जारी दैनिक गेज रिपोर्ट के अनुसार जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार उतार-चढ़ाव के साथ दर्ज किया जा रहा है। घाघरा और राप्ती नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 106.180 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान से थोड़ा ऊपर है। वहीं अयोध्या में नदी का जलस्तर 92.770 मीटर मापा गया, जो खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर अधिक है।
राप्ती नदी का जलस्तर काकसरघाट पर 128.740 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के स्तर से 15.2 सेंटीमीटर ऊपर है। रिगौली में नदी का जलस्तर 76.590 मीटर और ठटर (संकरणो) पर 76.000 मीटर दर्ज किया गया।
कुयानों नदी भी उफान पर है। चन्द्रदीप घाट पर इसका जलस्तर 86.190 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के स्तर से 14 सेंटीमीटर ऊपर है। इसी तरह मुखलिसपुर (संकरणो) में जलस्तर 75.180 मीटर पाया गया।
जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों के लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए संबंधित विभागों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago