Categories: Uncategorized

डीडीयू में “ फूड विदाउट फायर ” प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाया फ्यूजन कुजीन का कमाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग और महिला अध्ययन केंद्र द्वारा शनिवार को “फूड विदाउट फायर” रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “फ्यूजन कुज़ीन” था, जिसमें छात्राओं ने बिना आग के बनाए गए व्यंजनों में भारतीय और विदेशी स्वादों का बेहतरीन मेल प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन किया गया और लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक की टीम द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत व्यंजनों में भेल मूरी, पैनकेक, शिकंजी और चॉकलेट केक जैसे पारंपरिक व आधुनिक पकवानों को अनोखे फ्यूजन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें अतिथियों ने सराहा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल कौशल विकास में सहायक हैं, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं को नए प्लेटफॉर्म मिल रहे हैं, जो उन्हें सशक्त बना रहे हैं।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारी आयोजन छात्राओं को रोजगारोन्मुख दिशा में ले जाते हैं और उनमें आत्मविश्वास भरते हैं।
प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह ने बताया कि यह आयोजन एसडीजी गोल 17 पार्टनरशिप फॉर द गोल्स, की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने रंगरेजा रेस्टोरेंट की डायरेक्टर सुप्रिया द्विवेदी से आग्रह किया कि प्रतिभागियों के बनाए गए व्यंजनों को उनके मेन्यू में स्थान दें।
प्रतियोगिता में प्रीति जायसवाल को प्रथम पुरस्कार, सना सिद्दीकी को द्वितीय, शिखा गुप्ता को तृतीय पुरस्कार तथा अंकिता पियूष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुपम कौशिक, सुप्रिया द्विवेदी और संगीता मल्ल शामिल रहीं, जिन्हें सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीता सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की शोध छात्राएं, संकाय सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

1 hour ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

4 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

4 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

5 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

16 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

16 hours ago