महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ईटहिया शिव मंदिर परिसर में चल रहे मेले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रेक डांस झूले पर झूलते समय नेपाल से आए एक युवक की गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाल के नवलपरासी जनपद के सुस्ता गांव पालिका निवासी युवक के रूप में हुई है।करीब दो दर्जन शिवभक्तों के साथ मेले में दर्शन के लिए वह आया था। मेले में मौज-मस्ती के दौरान वह अपने साथियों संग ब्रेक डांस झूले पर सवार हुआ। झूला तेज गति में चल रहा था कि अचानक युवक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोग फौरन घायल को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता ने मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेले में न सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे, न ही झूलों की स्थिति की सही ढंग से जांच हुई थी। उन्होंने कहा कि हादसे के काफी देर बाद तक मेला प्रशासन की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली।
बताते चलें कि यह पहली घटना नहीं है जब ईटहिया मेले में हादसा हुआ हो। कुछ दिनों पहले ही मौत का कुआं में स्टंट कर रहा एक स्टंटबाज भी घायल हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सबक नहीं लिया गया और लापरवाही जस की तस बनी रही। वही स्थानीय लोगों में भी प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…