दोनों घरों में नहीं बना खाना आंसुओं की धारा रुकने का नाम नहीं ले रही

सचिन के घर व ससुराल में पसरा रहा सन्नाटा

पुलिस की आवाजाही से लोग घर आने से कतरा रहे है

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। घर का चूल्हा ठंडा पड़ा रहा, किसी को खाना खाने की इच्छा ही नहीं हुई। दादी सीमा ग्रोवर रात भर करवटें बदलती रहीं नींद उनकी आंखों से कोसों दूर रही। क्योंकि घर का चहकता पंछी, मासूम फतेह अब घर में नहीं था। फतेह जो पूरे घर का लाडला था, जिसकी किलकारियों से आंगन गूंज उठता था जिसकी नन्ही शरारतें थकान को भी भुला देती थीं। उसकी यादें ही अब रह गई हैं। दादी का दिल बार-बार पूछता है मेरा फतेह कहां है लेकिन जवाब में बस सन्नाटा मिलता है।
फतेह जो पूरे घर की धड़कन था। उसकी मासूम हंसी में घर की रौनक थी, उसके नन्हे कदमों की आहट सुनते ही दादी की थकान मिट जाती थी। मां की गोद उसका संसार था और पापा की ऊंगली थामकर वो मानो पूरी दुनिया जीत लेता था, आज वही आंगन सूना है वही घर अधूरा है। नानी संध्या मिश्रा का घर भी खाली-खाली है। जहां फतेह आते ही रंग भर देता था, हां अब उदासी पसरी हुई है। दीवारें भी जैसे गुमसुम हो गई हैं। वो खिलखिलाहट वो मासूम हंसी अब सिर्फ यादों में गूंजती है। फतेह के बिना घर अधूरा है। मानो आंगन से चांद गायब हो गया हो। उसके नाम से पुकारने पर कोई जवाब आता नहीं। बस आंखों से आंसुओं की बौछार बह निकलती है। फतेह की याद में हर कोई टूट चुका है पर उसकी मासूमियत और प्यारी छवि हमेशा दिलों में जिंदा रहेगी। फतेह तो छोटा था, लेकिन उसके जाने का खालीपन पहाड़ सा बड़ा हो गया है। उसकी याद में हर कोना रो रहा है बिस्तर जहां वो लोट-पोट करता था, खिलौने जो अब बेजान पड़े हैं और वो कपड़े जिनसे अभी भी उसकी मासूम खुशबू आती है।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago