संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जेपी तिवारी द्वारा आम जनमानस को दीपावली पर्व पर सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु, विशेषकर खोवा एवं दूध एवं दुग्ध पदार्थ मिठाई आदि के नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ प्रेषित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि उक्त कम में उमाशंकर बरदहिया बाजार से भैंस का दूध, संतोष कुमार से भैंस का दूध, ईश्वर कुमार से लडडू व बेसन, मां दुर्गा भोग के सप्लाई वाहन से बेसन, राम नयन स्वीट्स दुर्गा मन्दिर मगहर से पनीर, श्री बाला जी स्वीट्स नाथनगर बर्फी, मुस्कान स्वीट्स नाथ नगर खोया का नमूना संग्रहित किया गया तथा शाह आलम मोहद्दीपुर खलीलाबाद, प्रियांशु किराना स्टोर को नोटिस जारी किया गया और कलकत्ता स्वीट हाउस नाथनगर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान बीस किलो पनीर मूल्य लगभग 6000 तथा 50 किलो मिठाई मूल्य लगभग 15000 नष्ट कराया गयाl जो मानव उपभोग योग्य नहीं थे।
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…