जनपद के गोशालाओं की आकस्मिक जांच डीएम ने कराई

जनपद के गोशालाओं की स्थिति बेहतर

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं के उचित रख-रखाव व गोशालाओं हेतु बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के संदर्भ जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से गोशालाओं की आकस्मिक जांच कराई गई।
पूर्व में हुई जांच के उपरांत की गई कार्यवाही के बाद सभी जगहों पर स्थिति में सभी जगहों पर सुधार देखने को मिला। परतावल के अतिरिक्त सभी गो आश्रय स्थलों में पर्याप्त मात्रा में भूसा व चारा उपलब्ध मिला। गोसेवक भी सभी जगहों पर उपस्थित मिले साथ ही विगत निरीक्षण में मिली त्रुटियों को भी दुरुस्त करा लिया गया था।
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों की टीम गठित कर एक दिन के भीतर जनपद के सभी गोशालाओं की जाँच करायी गयी। अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों,बृहद गो संरक्षण केंद्र,कान्हा हाउस,कांजी हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इनमें उपायुक्त श्रम रोजगार, एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर,नौतनवां,निचलौल आदि शामिल थे। अधिकारियों द्वारा गो आश्रय केंद्रों पर पशुओं की गणना करने के साथ-साथ केंद्रों पर भूसा, दाना, हरा चारा आदि की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की गई। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों द्वारा गोसेवकों की संख्या, उनकी उपस्थिति व मानदेय आदि के विषय मे भी जांच कर आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में द्विमासीय गोसंरक्षण अभियान 01 सितंबर 2023 से संचालित किया जा रहा। विशेष गोसंरक्षण अभियान में जनपद के लिए निर्धारित 3000 गोवंश के संरक्षण के अनुपालन में अबतक 200 गोवंशो को संरक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सभी गोआश्रय स्थलों का ऑडिट आज जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा कराया गया है। सभी अधिकारियों द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर कमियों को दूर कराया जायेगा और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गोवंशों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

31 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

35 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago