देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु बुधवार को विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1350 किलोग्राम रंगीन कचरी का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹54000 है।
सहायक आयुक्त खाद्य 2 आरसी पांडेय ने विस्तृत विवरण में बताया है कि जय मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया मेहरा पुरवा देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 600 की किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 24000/- है, गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर, सीसी रोड देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिप्स का नमूना संग्रहित किया गया।
जे०के० फूड्स, इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवा देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 750 किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹30,000/- हैं। विजय मेगा मार्च सीसी रोड देवरिया से श्री अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। बरनवाल किराना मर्चेंट, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से श्री मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया गया। राम स्वीट्स एंड मैटेरियल, पिपरा मोहन (सलाहाबाद) सलेमपुर देवरिया से मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया। प्रदुमन कुशवाहा, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया।
गोविंद सरकार के प्रतिष्ठान, बी०आर०डी० कॉलेज के सामने भाटपार रानी देवरिया से श्री रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…