देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण संभावित बीमारियों जैसे डायरिया, कालरा की पूर्व रोकथाम हेतु जनपद के स्ट्रीट फूड वेंडर्स जो बतासे तथा मिल्क शेक इत्यादि बेचते हैं। उनका सघन निरीक्षण किया गया एवं उनके उद्गम स्रोत जोकि अंबेडकर नगर मोहल्ले में स्थित है, वहां पहुंचकर निरीक्षण किया गया। समस्त विक्रेताओं को सूचित /सचेत किया गया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दीपावली तक पानी बतासे एवं मिल्क शेक तथा मछली के बिक्री को यथासंभव प्रतिबंधित रखें तथा उस में प्रयोग किए जाने वाले पानी की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उपरोक्त पानी जोकि वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमित होने की अधिकतम संभावना है, के कारण डायरिया जैसे रोग आम जनमानस में फैलने की आशंका होती है। इसी क्रम में भटवालिया चौराहा, अंबेडकर नगर ,न्यू कॉलोनी, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड पर स्थित स्थानों पर निरीक्षण करते हुए विक्रेताओं को सचेत/ निर्देश दिया गया तथा आम जनमानस से भी यह अपील की गई है कि वर्तमान में पानी बताशे ,टिक्की चाट तथा मिल्क शेक व मछली इत्यादि के सेवन से बचें ताकि डायरिया,कालरा जैसी बीमारियों की संभावना ना हों। उपरोक्त खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवेंद्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव एवं खाद्य सहायक श्री राम भरत यादव सम्मिलित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…