संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान जारी है।
इस अभियान के तहत धनघटा तहसील के हैसर बाज़ार से 2 नमूने एक खोए का व एक रंगीन कचरी का, महुली बाजार से तीन नमूने दो खोए के व एक पनीर का, व धनघटा से एक नमूना खाद्य तेल का संगृहीत किया गया। इसके अलावा, लगभग 50 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई, जिसका अनुमानित कीमत रु 2500 है।
कुल 6 नमूने संगृहीत किए गए। जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेशकुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंदगुप्ता व पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने जताया शोक, सहायता राशि की घोषणा जैसलमेर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान…
मार्निंग वॉकर अभियान” से बढ़ा पुलिस पर जनविश्वास, 414 व्यक्तियों व 231 वाहनों की हुई…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने…
बाल योगी पचौरी जी महाराज ने सुनाई भक्ति, प्रेम और त्याग की अद्भुत व्याख्या संत…
खाद्य आपूर्ति विभाग की सख्त कार्रवाई, कई दुकानें सील, क्विंटलभर सोनपापड़ी नष्ट भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सदर विकास खंड क्षेत्र के विजयपुर पश्चिमी चौराहे से कृषि फार्म होते…