ऑयल प्रोडक्ट के गोदाम पर फूड विभाग का छापा, मुकदमा दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।कोठीभार थाना अंतर्गत सबया में पुलिस और फूड विभाग की संयुक्त छापेमारी में चक्र कंपनी के खाद्य तेल से मिलते जुलते नाम वक्र नाम का तेल बनाने वाले जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के गोदाम पर छापेमारी किया गया। इस मामले में जहाँ गोदाम को सील कर दिया गया वही कोठीभार पुलिस ने जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के मालिक मनीष कुमार जायसवाल के विरुद्ध धारा 419 व 420 सहित काई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताया जाता है कि बरेली स्थित खण्डेलवाल एडिबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चक्र ट्रेडमार्क के साथ खाद्य तेल की बिक्री बाजार में करती है जिसका मिलता जुलता नाम वक्र नामक खाद्य तेल सबया स्थित जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट में तैयार किया जाता था। शिकायत पर कोठीभार थानाध्यक्ष सुनीन कुमार राय मयपुलिस और फूड विभाग की टीम ने कल शाम छापेमारी की, छापेमारी में जहां गोदाम को सील कर दिया गया है वही इस मामले में खंडेलवाल एडीबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर स्वतंत्र कुमार यादव के तहरीर पर जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के मालिक मनीष कुमार जायसवाल के विरुद्ध कोठीभार पुलिस ने धारा 419, 420, ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103 व 104, कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 व 64 के तहत मामला दर्ज किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

5 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

18 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

2 hours ago