विद्युत कटौती से जनमानस त्रस्त, सप्ताह भर से आपूर्ति बेपटरी

रतनपुरा/म‌ऊ (राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड के रतनपुरा बाजार सहित ग्रामीण अंचलों में पिछले एक पखवाड़े से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है ।
जहाँ एक तरफ लोकल फाल्ट दूसरी तरफ रोस्टिंग ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है, स्थिति यह है कि रात में नींद पूरी न होने से लोग बेचैनी व चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के लोग ऊपर से कटौती कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। रतनपुरा बाजार एवं ग्रामीण अंचलों में पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र की बिजली बेपटरी हो गई है । सबसे खराब स्थिति क्षेत्र की हलधरपुर, अरदौना, अईलख , रतनपुरा विधुत सब स्टेशन से जुड़े गांव की है, जहां बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है वहीं रतनपुरा विद्युत सब स्टेशन आपूर्ति के हिसाब से कुछ बेहतर थी लेकिन यहां भी अब स्थिति ठीक नहीं है । लोग अक्टूबर माह में निकल रही तेज धूप व उमस से जहां परेशान होते जा रहे हैं, वही अघोषित बिजली कटौती उनकी परेशानियों का सबब बन चुका है। क्षेत्र के अजीत यादव , पंकज सिंह ,सत्येंद्र कुमार साहनी, संतोष कुमार सिंह,बब्बन सिंह, मोहन कुमार गुप्ता, त्रिलोकीनाथ गुप्ता ,राजू प्रसाद ,रामविलास साहनी ,आदि ने कहा कि बीते लगभग एक पखवाड़े से सुबह 9 बजे से बिजली के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है दिन में मुश्किल से 3 से 6 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है रात में भी कटौती हो रही है जो रात 9 बजे के बाद आ रही है। उपरोक्त लोगों ने मांग किया है कि कटौती बंद कर शासन के शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है इस संबंध में रतनपुरा विधुत सब स्टेशन के अवरअभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि बिजली रोस्टर के अनुसार ही मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट की सूचना मिलने पर कटौती होती है और जैसे ही फाल्ट ठीक होता है कटौती चालू कर दी जाती है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago