पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग हुई जानलेवा

 महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत  धर्मपुर लक्ष्मीपुर देउरवा मार्ग पर स्थित धर्मपुर गांव से होकर जाने वाली देवरिया शाखा नहर के पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती हैं। यह स्थिति कई वर्षों से  बनी हैं। इसके कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं  प्रायः होती रहती है। पुल नीचे की तरफ धस  गया है।इसी रास्ते से सैकड़ों की तादाद में रोज  लोग आते जाते रहते है।  क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि  पुल की रेलिंग नहीं बना तो किसी दिन बहुत बड़ी घटना घट सकती है।                 क्षेत्र के कामता बुजुर्ग, मिठौरा,जमुनिया,गंगराई, लक्ष्मीपुर खास, बेलवा बुजुर्ग, रघुनाथपुर,पिपरपाती तिवारी आदि दर्जनों गांवों के लोग  अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीएम  मार्ग पर आते जाते है। दो पहिया , चार पहिया  वाहन भी इस इस मार्ग पर अधिक संख्या में आते जाते रहते हैं। आस-पास के गांव सहित क्षेत्र के  आधा दर्जन ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर इस पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की। वली मोहम्मद, रामायण यादव, राजेंद्र जायसवाल, राजेश्वर यादव, अशोक जायसवाल, केदारनाथ पांडेय, रामदास, छेदी चौधरी बांकेलाल चौधरी, सरवन यादव, अंकित मणि त्रिपाठी अवधेश संजय मणि त्रिपाठी पप्पू मद्धेशिया,बासपार नूतन के ग्राम प्रधान शेषमणि,संजय बर्मा शेषनाथ चौधरी प्रशासन से इस पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की।
rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago