नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की छापेमारी तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री नष्ट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अंधियारी बाग दक्षिणी में स्थित, एक नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रतिबंधित रंगों और खराब मसालों का उपयोग करते हुए नमकीन तैयार की जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि नमकीन में मिलाए जा रहे बेसन, तेल और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता बेहद खराब थी और साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था। खाद्य विभाग ने मौके पर ही तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया और कुल पांच नमूने जांच के लिए भरे।
इसके अलावा, फैक्ट्री संचालकों के पास उचित लाइसेंस भी नहीं मिला, वे सिर्फ ₹100 के पंजीकरण के आधार पर पूरी फैक्ट्री चला रहे थे। विभाग ने फैक्ट्री को चेतावनी देते हुए लाइसेंस प्राप्त करने तक कार्रवाई करने की बात कही है। छापेमारी में गोदाम से 80 से 100 कुंतल माल भी बरामद हुआ, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है। खाद्य विभाग जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई करेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

52 minutes ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

52 minutes ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

55 minutes ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

1 hour ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

1 hour ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago