एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभजिलाधिकारी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, 45 दिन तक चलेगा अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए बुधवार को एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।जिलाधिकारी श्री कुमार ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पशुओं का स्वास्थ्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की मंशा है कि रोगमुक्त पशुधन से दुग्ध उत्पादन बढ़े और पशुपालकों की आय में इजाफा हो। एफएमडी जैसी संक्रामक बीमारियों से समय रहते बचाव जरूरी है, ताकि पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) एक संक्रामक बीमारी है, जो खुरपका व मुंहपका के रूप में पशुओं को प्रभावित करती है। यह रोग पशुओं की कार्यक्षमता व दूध उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित करता है।उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान जिले के सभी विकास खंडों में आगामी 45 दिनों तक चलेगा। इसके अंतर्गत गाय, बैल, भैंस, बकरी आदि पशुओं को एफएमडी से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य करेंगी। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।इस अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से वाहनों में आवश्यक वैक्सीनेशन सामग्री लोड कर क्षेत्रीय टीमों को रवाना किया गया। सभी विकास खंडों में स्थानीय पशु चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, एआई तकनीशियन सहित बड़ी संख्या में विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। अभियान की मॉनीटरिंग जिला स्तर से की जाएगी ताकि सभी पशु चिह्नित कर समय पर टीकाकृत किए जा सकें।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

56 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago