कटरा घाट पर सरयू नदी के बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें

शवों का अंतिम संस्कार करने में हो रही कठिनाई

कर्नलगंज गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्र में बाढ़ का पानी कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पानी भर जाने से जहां शवों का अंतिम संस्कार करने में कठिनाई हो रही है वहीं सड़क से नदी के घाट तक जाना भी मुश्किल हो गया है।

बताते चलें कि कर्नलगंज क्षेत्र में बाढ़ के कारण उफनायी सरयू नदी का पानी जहां कटरा घाट पर पूरी तरह से भर गया है, वहीं मुख्य सड़क से नदी तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जिससे हर लोगों का आवागमन ठप हो गया है। वहीं घाट पर जलभराव के कारण शवों का अंतिम संस्कार करने में भी समस्या पैदा हो गयी है। इसी के साथ ही प्रतिदिन सरयू स्नान करने जाने वालों में से भी अधिकांश लोगों ने फिलहाल सरयू स्नान करना बंद कर दिया है। जबकि मात्र कुछ लोग अपनी जान हथेली पर लेकर सरयू स्नान करने अब भी पहुंच रहे हैं। लोगों का अनुमान है कि भरा हुआ पानी निकलने में अभी समय लगेगा और जल भराव का असर आगामी कार्तिक पूर्णिमा के मेले पर भी पड़ सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

16 minutes ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

29 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

1 hour ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

8 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

9 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

10 hours ago