स्वतंत्रता दिवस के 76वी वर्षगाँठ पर लहरतारा स्टेडियम में ध्वजारोहण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे मिनी स्टेडियम,लहरतारा में ध्वजारोहण के पश्चात् प्रेक्षागृह स्थित स्काउट डेन पर भी राष्ट्र ध्वज फहराया । इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव, अपर मंडल प्रबंधक(परिचालन) आर के सिंह,मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी की सदस्याएं, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ओ एण्ड एफ) अपूर्वा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (I) ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (II) सत्यम कुमार सिंह , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (III) अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण आर एन सिंह तथा मंडल कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी गण उपस्थित थे ।
इस अवसर पर भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिकरण एवं भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के स्काउट एण्ड गाइडों ने देश भक्ति पर आधारित शहीद चन्द्र शेखर आजाद पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर, उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर किया । इसके अतिरिक्त स्काउट स्किल्स का भी प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक ने सभी का स्वागत करते हुए बताया पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव को, पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए स्काउट एवं गाइड्स सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों यथा जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक,जल सेवा एवं जागरूकता अभियानों में प्रतिभा किया । आज स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव का समापन दिवस को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति गीत पर नृत्य एवं एक “शहिदों को नमन” लघु नाटिका के माध्यम से आज के दिन उनके बलिदान को याद किया गया। यह प्रस्तुति इतनी सुन्दर हुई कि पूरा वातावरण निःशब्द सा हो गया। दिल में जोश थी, तो आँखें भी नम होने से रूक नहीं पायी।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक ने किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

31 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

40 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

53 minutes ago