पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सम्पन्न

जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट-गाइड

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भाटपार रानी उप नगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. पवन कुमार राय ने बीएड प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट गाइड जीवन जीने की कला सिखाती है तथा यह सच्चे अर्थों में मानव निर्माण की सजीव कार्यशाला है।
शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित भारत स्काउट गाइड के पांच-दिवसीय जीआई कोर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में उन्होने आगे कहा कि जीवन केवल कला नहीं अपितु कठोर तपस्या भी है। हमारा अहं इस तपस्या को भंग करने वाला असुर है और जबतक हम अपने अंदर बैठे इस असुर को कठोरता पूर्वक मार नहीं देते हमें लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत कठिनाई होगी।उन्होने कहा कि जीवन में सफलता ही सब कुछ नहीं होती है बल्कि चरितार्थता बड़ी चीज होती है। जीवन में कुछ पा लेना हमारी सफलता का द्योतक है, पर एक अच्छा इंसान बनना ही चरितार्थता है।
उन्होंने कहा कि भारत स्काउट गाइड हमें सहयोग, सहिष्णुता, सामूहिकता, निस्पृहता, और कर्म कुशलता से जोड़ती है और जीवन की व्यवहारिकताओं से रूबरु कराकर प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस और हिम्मत के साथ आगे बढने की प्रेरणा देती है।
समारोह की अध्यक्षता बीएड विभाग के प्रभारी डॉ. अवध बिहारी लाल ने तथा संचालन डॉ. अमित यादव ने किया।
इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीएड विभाग की छात्राध्यापिकाओं वर्तिका, निधि तथा शिवांगी ने सरस्वती वन्दना तथा छवि, कनक, पूजा और अंबिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राध्यापक आस मोहम्मद अंसारी ने “ऐ मेरे वतन के लोगों ” राष्ट्रभक्ति गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। प्रांजलि मिश्रा तथा रमेश कुमार गुप्ता ने शिविर आख्या प्रस्तुत किया तथा आदर्श त्रिपाठी ने प्रेरणा गीत ‘आरंभ हैं प्रचंड’ प्रस्तुत कर सबको उत्साह से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर पांच दिनों तक प्रशिक्षण देने वाले भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रशिक्षकों ओंकार नाथ चौधरी तथा वृजेश कुमार सोनकर को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के पहले मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ आचार्यों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गए शिविरों का पैनल निरीक्षण किया तथा साज सज्जा, बनावट, फर्स्ट एड, गांठ लगाना आदि अनेक मानदण्डों के आधार पर एस वन टीम को प्रथम, जी टू को द्वितीय तथा जी थ्री को तृतीय विजेता घोषित किया गया।
समारोह में बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर शक्ति सिंह, डॉ. श्याम चतुर्वेदी, डा.मोहिनी सिंह तथा आशुलिपिक प्रवीण कुमार शाही सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

25 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

36 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

47 minutes ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

1 hour ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago