युवतियों से छेड़खानी के मामले में, पांच गिरफ्तार

युवकों ने बारात में दलित युवतियों से किया था छेड़खानी और मार-पीट

आरोपितों के विरुद्ध छेड़-छाड़, बलवा, एससीएसटी धाराओं में दर्ज है केस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत चटिया गांव में दलित परिवार के लड़कियों और महिलाओं से मनबढ़ किस्म के दूसरे समुदाय के युवकों ने अश्लील हरकत किए । विरोध करने पर गोलबंद युवकों ने उल्टे ही दूल्हे और महिलाओं पर हमला कर मार-पीट किया था। वही पीड़ित के तहरीर पर पुलिस प्रशासन ने आठ नामजद और आठ अज्ञात के विरूद्ध छेड़-छाड़, बलवा सहित एससी एसटी
एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार ठूठीबारी क्षेत्र के चटिया गांव में विगत दिनों एक दलित परिवार का बारात जा रहा था जिसमें परछावन के लिए बारात गांव के एक मंदिर तक पहुंचा था। आरोप है कि बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नृत्य कर रही महिलाओं व लड़कियों के साथ-साथ गांव के मुस्लिम मनबढ और अराजक किस्म के युवकों का झुंड बारात में संलिप्त होकर दलित युवतियों के साथ जबरिया डांस करने लगे। युवतियों द्वारा मना करने पर प्राइवेट जगहों पर हाथ लगाते हुए अश्लील हरकत करने लगे। दूल्हे व परिजनों द्वारा विरोध करने पर जिहादी मानसिकता के लोगो द्वारा उल्टे ही बारातियों और महिलाओं के ऊपर प्रहार करते हुए हमला कर दिया था। ऐसे में हमलावरों के हमले से दूल्हा और उसके परिवार के लोगों व महिलाओं को चोटें आई थीं।
वही पीड़ित परिवार के तहरीर पर पुलिस प्रशासन ने आठ नामजद और आठ अज्ञात के विरूद्ध छेड़-छाड़, बलवा और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी थी। प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया,जिसमें नाबालिक युवक भी थे।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं से छेड़खानी मामले में सोलह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पांच अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए न्यायालय पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही साथ उन्होंने बताया की अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

2 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

2 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

2 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago