शांतिपूर्ण तरीके से प्रथम चरण का मतदान हुआ संपन्न

कुछ जगहों पर छुटपुट/हिंसक घटनाएं देखने को मिली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 4 मई को हो रहे जनपद देवरिया में मतदान के प्रथम चरण का सामान्य निकाय चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। और वही जहां पर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र थे प्रशासन के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे। इसके बावजूद भी कुछ जगहों पर छुटपुट घटनाएं भी देखने को मिली। कुछ जगहों पर डीएम व एसपी ने स्वयं निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान की प्रक्रिया मेंसुबह में धीमी देखने को मिली सुबह 9:00 बजे तक 8.6 प्रतिशत मतदान हुए थे लेकिन जैसे-जैसे दिन ढ़लता गया मतदाताओं में मतदान देने की प्रक्रिया में तेजी आई। दोपहर 1:00 बजे तक कुल 38 प्रतिशत ही मतदान पड़े थे जो कि पिछले सामान्य निकाय चुनाव के मुकाबले बहुत कम थे, कुछ असर मौसम का भी देखने को मिला। दोपहर के समय में चिलचिलाती धूप में भी मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मत दिए। मतदाताओं में मतदान के प्रति बहुत उत्सुकता दिखी।

शाम 6:00 बजे तक नगर पालिका परिषद देवरिया के अंतर्गत मतदाताओं द्वारा दिए गए कुल मतदान का 49.02 प्रतिशत पड़े। जो कि पिछले के सामान्य निकाय चुनाव के मुकाबले वर्तमान सामान्य निकाय चुनाव में बहुत कम हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

8 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

17 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

18 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago