संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु ईवीएम प्रशिक्षण हीरालाल रामनिवास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में अस्थाई वेहरहाउस बनाये जाने के संबंध में अवगत कराया है।
उक्त के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 06, 07, 08 एवं 09 मई. 2024 को ई०वी०एम० प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त हेतु (स्नातकोत्तर मनोविज्ञान व्याख्यान कक्ष संख्या 2) को अस्थाई वेयर हाउस बनाया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि जनपद में 1437 मतदेय स्थलों के सापेक्ष प्रशिक्षण कार्य हेतु 07 प्रतिशत अर्थात 101 सी०यू०, 101 बी०यू० तथा 101 वी०पी०पैट ईएमएस पोर्टल पर दर्ज कर उसकी सूची समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है, तथा दिनांक 05 मई 2024 को समय 11 बजे से कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड में स्थित वेयरहाउस में उपस्थित होने का कष्ट करें। जिससे उक्त सूची के अनुसार मास्टर ट्रेनरो द्वारा पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु 90 सी०यू, 90 बी०यू० तथा 90 वीवीपैट अस्थाई वेयरहाउस (स्नातकोत्तर मनोविज्ञान व्याख्यान कक्ष संख्य-02 को अस्थाई वेयर हाउस में भेजी जा सके। उक्त के अतिरिक्त 11 सी०यू०, 11 बी0यू0 तथा 11 वीवीपैट कलेक्ट्रेट वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गयी है।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…