मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा) दीपावली मे पटाखों से होने वाले दुर्घटना को लेकर प्रशासन इस बार और हो गया है। मुंगरा बादशाहपुर नगर के किसी भी स्थान पर पटाखों की बिक्री नही की जा सकेगी बल्कि नगर से थोड़ी दूर प्रतापगढ़ रोड पर स्थित गुदरी मेला मैदान को पटाखों की दूकानों के लिए चिन्हित किया गया है।
रविवार को उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया के साथ ही सीओ मछलीशहर अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव के साथ ही ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने नगर के सिपाह, नईबाजार, मां काली जी मंदिर सहित कई अन्य स्थानों पर पटाखों की दूकाने लगाने के लिए स्थानों का चयन किया गया लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ये सभी स्थान खरे नही उतरने से नगर से थोड़ी दूर प्रतापगढ़ रोड स्थित गुदरी मेला मैदान का भी निरिक्षण किया गया ।निरिक्षण के पश्चात यह तय किया गया कि यह स्थान पटाखों की बिक्री के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। प्रशासनिक अमले ने सभी दूकानदारों से अपने अपने पटाखों की दुकानें चिन्हित स्थान गुदरी मेला परिसर में ही लगाने की अपील की है। इस दौरान उपर्युक्त अधिकारियों के साथ ही चौकी इंचार्ज अजय पांडे, कांस्टेबल ओपी मिश्रा, सुनील यादव, गया प्रसाद पटेल व प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…
बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…