बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुरा बाजार में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक हार्डवेयर की दुकान में रखा नगदी पांच हजार रुपए समेत करीब दस लाख रुपए का समान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियो के कर्मियो के अथक प्रयास से आग बुझाई गई। मौके पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने घटना की जांच पड़ताल किया।
क्षेत्र के पोखर भिंडा निवासी जयप्रकाश कुशवाहा पुत्र रूखी भगत विशुनपुरा बाजार स्थित अपने नए मकान में श्री बाला जी हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। आग की तेज लपेट और धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक दी। मौके पर पहुंचे जयप्रकाश कुशवाहा का दुकान में लगी आग के विकराल रूप से जलता देखकर होश उड़ गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया।लेकिन आग पर काबू नही पा सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के कर्मियो के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा पेंट प्लाई दरवाजा आदि हार्डवेयर का सामान धू धू कर जलकर राख हो गई।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने घटना की जांच पड़ताल किया।दुकान मालिक जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से नगदी पांच हजार रुपए समेत करीब 10-12 लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गई है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…