Categories: मऊ

नवीन कृषि मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लगभग करोड़ों का नुकसान

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गयी। लोगो की माने तो पहले एक दुकान में आग लगी थी, उसके जरिए दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गई।
व्यापार मंडी समिति के जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद सोनकर ने बताया कि हम लोग सुबह मंडी देखकर अपने घर जा चुके थे, तभी बीती रात को सूचना मिली की फल मंडी में आग लग गई है, आनन-फानन में भागते हम लोग नवीन कृषि मंडी पहुंचे, देखा कि वहां आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की ने आग पर काबू पाया।इस भीषण आग में राकेश कुमार, कल्लू राम, धर्मेंद्र कुमार, धीरज कुमार सोनकर, रिजवान, इंद्रदेव सोनकर, रूपचंद, दादा आरती फुटवियर, अमरजीत सोनकर, दुर्गापुर कंपनी प्रोपराइटर इंद्रजीत सोनकर, विशाल फूड कंपनी प्रोपराइटर, मदन बानी फूड कंपनी, जयशंकर, दयालाल, अच्छेलाल,सहित आदि लोगो की दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गई। दुकानदारो ने बताया कि आग से लगभग करोड़ों रुपए की क्षति हुई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सरकार से गुहार लगाई कि अगर हम लोगों का सरकार ध्यान नहीं देगी, तो हम लोग फुटपाथ पर आ जाएंगे सभी दुकानदार अपनी बदहाली पर हो रहे थे। यही नहीं व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय साहू ने सभी दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाय ताकि कहा कि दुकानदारों को मदद मिल सके, क्योकि सभी दुकानदार बदहाली के कगार पर पहुंच चुके हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago