महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खानपुर बरहवां टोला में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से तीन झोपड़ी जल कर खाक,एक मवेशी की मौके पर ही मौत। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की सुबह ग्राम पंचायत खानपुर के बारहवां टोला पर एक झोपड़ी में आग लग गयी जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक रामपति यादव, चन्द्रभान यादव, हरि यादव की झोपड़ी जलकर राख हो गई और झोपड़ी में रखा समान भी जल गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ। साथ ही झोपड़ी में रह रही एक मवेशी की जल कर मौके पर मौत हो गयी। तीन मवेशी झुलसे। हल्का लेखपाल विकास गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है। एक मवेशी की मौत हुई है तीन झोपड़ी सहित तीन मवेशी झुलसे है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।Central Bank of India द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पुरुषोत्तमपुर देवरिया…
छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। छिंदवाड़ा जिले के शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मऊ…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित…
देवरिया यातायात पुलिस चेकिंग अभियान: 114 वाहनों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों…