बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरचाही में अज्ञात कारणों से घरों में आग लग गई, हवा काफी तेज चल रही थी। इस कारण से एक घर में लगी आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप लेकर आस-पड़ोस के पास घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया । जिससे घर वालों का सभी सामान जलकर राख हो गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई और आग ने हवा के झोंके के साथ खेत को भी अपने आगोश में ले लिया जिससे खेत में लगी फसल भी जलकर राख हो गई ।इस अग्निकांड में परदेसी पुत्र मोहन , मंसूर ,बांके व वसंत राम का घर जलकर राख हो गया । जब इसकी सूचना थाना प्रभारी पयागपुर राजकुमार पाण्डेय को मिली तो उन्होंने तुरंत ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और घरों तथा खेतों में लगी आग को भी लोगों की सहायता से बुझवाया ।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…