बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजारी बाजार रोड स्थित सुभाष जायसवाल के रुई की दुकान में रविवार की अपराहन करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए की रुई व कपड़े जलकर राख हो गए। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि नीचे दुकान और ऊपर मकान में लोग रहते थे। उधर सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काफी मशक्त के बाद काबू पाया।
बता दे की शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजरी बाजार निवासी सुभाष जायसवाल की घर में ही नीचे जायसवाल बेस्ट कॉटन मर्चेंट के नाम से दुकान है। इस दुकान के ऊपर इनका परिवार भी रहता है। जिसमें रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए के रुई व कपड़े जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों आग बुझाने का काम शुरू किया और अग्निशमन को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…
26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…
मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…