Categories: Uncategorized

प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध दर्ज होगी एफआईआर

पार्टी रवानगी के समय गायब रहने वाले कार्मिकों पर भी दर्ज होगी एफआईआर

प्रशिक्षण से नदारत कार्मिकों के विरूद्ध डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र का कड़ा रूख

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए किसान पी.जी. कालेज में आयोजित मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायज़ा लेने पहुॅचे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का विवरण तैयार कर सम्बन्धित कार्मिकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाय। डीएम ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक को यह भी निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध भी मौके पर ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ-साथ सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की प्रचलित की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया निर्वाचन जैसे कार्य में किसी भी कार्मिक की लापरवाही व उदासीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

7 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

8 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

8 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

8 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

10 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

11 hours ago