अभद्रता एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सावन माह में कांवड़ यात्रा, मोहर्रम एवं अन्य पर्वाे पर सुचारु यातायात के संचालन में मार्ग पर पैच मरम्मत के कार्य के दौरान अभद्रता एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। शासन/उच्चधिकारियों द्वारा सावन माह में कावड़ियों के आवागमन एवं यातायात के रुप सुचारु से संचालन हेतु मार्गाे को पैचलेस रखने के दृष्टिगत कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग, बहराइच के अर्न्तगत अवर अभियन्ता द्वारा बहराइच के शहरी भाग गोलवाघाट से झिंगहाघाट मार्ग के एक कि.मी. में जलभराव के कारण हुए पैच को ठीक कराने हेतु मार्ग की पटरी को काट कर सही कराया जा रहा था।
इस मार्ग पर मकान मालिक/अतिक्रमणकर्ता द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके मार्ग की सतह से ऊंचा करके अतिक्रमण किया गया है। इस ऊंचे भाग को ठीक करने तथा पटरी को काटने के दौरान मकान मालिक/अतिक्रमणकर्ता एवं उनके सहयोगियों द्वारा अवर अभियन्ता के साथ अभद्रता की गई और उनको बंधक बनाते हुये पटरी को पूर्व दशा में लाने हेतु दबाव बनाया गया। अतिक्रमणकर्ता द्वारा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, राजकीय कर्मचारी को धमकाने एवं बंधक बनाने के कारण अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

1 hour ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

2 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago