वित्तीय साक्षरता एंव संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज/ सिसवा (राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ I प्रशिक्षण में जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी, बिशप एकेडमी, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, सेंट जेवियर्स तथा रेजिन स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। रिसोर्स पर्सन प्रो सताक्षी सिंह ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता की मूल बातें व वर्तमान परिदृश्य में प्रासंगिक डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी तथा बुनियादी वित्तीय नियोजन, फिशिंग और साईबर धोखाधडी आदि के शिकार होने से बचने के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि सीबीएसई के इस पहल से शिक्षकों को अपने भविष्य की बेहतर तरीके से योजना बनाने के लिए अपडेट रहने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण मे भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को सीबीएसई प्रमाण -पत्र प्रदान करेगा। कार्यक्रम मे बैजु चेरियन प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ, चंद्रमणि पांडेय उपप्रधानाचार्य मदर मरियम, संजय सिंह, शिवशंकर शर्मा, अफजल खान, अलोक मिश्रा, इरफान अली, शिव कुमार चौरसिया, शिल्पा ,अमित गुप्ता एवं उमेश यादव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

12 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

20 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

32 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

42 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago