बखीरा झील व पक्षी बिहार के पास ईको पार्क निर्माण हेतु मिली वित्तीय स्वीकृति

डीएम का प्रयास लाया रंग, बढ़ेगी पर्यटन सुविधाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के पर्यटन विकास हेतु जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास एवं शासन स्तर पर किए गए पत्राचार के क्रम में बखिरा झील के सन्निकट ईको पार्क का पर्यटन विकास कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को दी है।
जनपद संत कबीर नगर के बखिरा झील व पक्षी बिहार में ईको पार्क के पर्यटन विकास हेतु उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि. द्वारा गठित आगणन धनराशि रू 239.33 लाख के प्रस्ताव को प्रेषित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्य हेतु नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 द्वारा गठित आगणन रूपये 239.33 लाख के सापेक्ष विभागीय अप्रेजल समिति द्वारा मूल्यांकित धनराशि रूपये 156.12 लाख (जीएसटी सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति तथा प्रथम किश्त के रूप में रूपये 90.00 लाख (रूपये नब्बे लाख मात्र) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा दी गयी है।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने जनपद के बखिरा झील के आसपास ईको टूरिज्म विकसित करने हेतु शासन स्तर से मिली वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृत का हवाला देते हुए बताया कि शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि रूपये 90 लाख को पर्यटन विकास में खर्च किये जाने की स्वीकृति दिये जाने के साथ यह निर्देश दिया गया है कि शासन से यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्य की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण (मानीटरिंग) महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने बताया कि कार्य की विशिष्टियाँ, मानक एवं गुणवत्ता आदि की पूर्ण जिम्मेदारी महानिदेशक, पर्यटन एवं कार्यदायी संस्था की होगी तथा उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

14 seconds ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

52 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

58 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago