महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी, मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में व अंकित सिंह थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में पुलिस टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर हरदी डाली मुर्गी फार्म के पास झाड़ियों से लावारिश 40 बोरी बरान बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. निल/2025 धारा 113 कस्टम अधिनियम पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभय कुमार उपाध्याय,का0 शिवाकान्त सिंह आदि मौजूद रहें ।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…