वित्त मंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया शिलान्यास

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में, 34 करोड़ 22 लाख 80 हजार रूपए के जीर्णाेद्धार कार्याें का शिलान्यास किया गया। इस धनराशि से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर रनिंग, सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, वॉलीबॉल कोर्ट, सिंथेटिक कबड्डी कोर्ट, इंडौर हॉकी एस्ट्रो टर्फ, पवेलियन, सीसीटीवी, मैदान के चारों ओर प्रकाश व्यवस्था बाउंड्री वॉल, ट्यूबवेल, सेल्फी प्वाइंट एवं पार्किंग मुख्य द्वार आंतरिक एप्रोच रोड बहुउद्देशीय क्रीडा हाल प्रशासनिक भवन आदि का जीर्णाेद्धार कार्य कराया जाएगा। मंत्री द्वारा स्टेडियम प्रांगण में सर्वप्रथम विधि विधान से पूजा अर्चना आदि कर व नारियल फोड़कर रिमोट के द्वारा शीलापट का शिलान्यास किया गया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने खिलाड़ियों 100 स्पोर्ट्स किट एवं एक ओपन जिम अपनी निधि से लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी द्वारा किया गया, जबकिं जिला क्रीडा अधिकारी एसपी बलिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी डॉ0 सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय क्रीडाअधिकारी जितेंद्र यादव, विनय गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सचिव, सचिव वालीबाल संघ सीपी यादव, बैडमिंटन से तुली साहब, पावरलिफ्टिंग से अजय पाल वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन प्रेमी, कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी आशुतोष शुक्ला, योगाचार्य विकास गुप्ता, जनपद के वरिष्ठ जूनियर खिलाड़ी बजरंग प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल सहायक अभियंता जूनियर अभियंता, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण विभाग यूपी सिडको, दोनों ही कार्य संस्था के ठेकेदार नितेश प्रताप सिंह जिला खेल कार्यालय का स्टाफ व समस्त सभी प्रशिक्षक स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभी खेलों के खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

1 hour ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago