मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 21 में से 25 में तक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 21 मई से 25 मई तक चलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतोष कुमार राय ने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु विधान सभावार बुलाया गया है। 21 मई को फरेंदा, 22 मई को नौतनवां, 23 मई को सिसवा, 24 मई को महराजगंज (सदर) और 26 मई को पनियरा विधानसभा में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रशिक्षण बूथ वार तैनात पोलिंग पार्टियों को दिया जाएगा, ताकि एक पोलिंग पार्टी में तैनात मतदानकर्मी मतदान हेतु रवानगी से पहले ही एक–दूसरे से भली–भांति परिचित हो जाय और पोलिंग पार्टी रवानगी के समय कोई अफरा-तफरी की स्थिति न पैदा होने पाए। साथ ही विधान सभावार ही एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि वे भी अपने विधानसभा, जोन और सेक्टर में तैनात पोलिंग पार्टियों से परिचित हो लें और उन्हें आवश्यक दिशा–निर्देश दे सकें। साथ ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महराजगंज के प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं को भी प्रशिक्षण में आने हेतु आमंत्रित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल आईटीएम चेहरी को प्रशिक्षण हेतु अत्यंत व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है। सभी जरूरी प्वाइंट पर साइनेज की व्यवस्था है, ताकि आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। प्रशिक्षण स्थल पर पार्किंग, मेडिकल सहायता केंद्र, शीतल पेय, सूचना केंद्र आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक विभाग से स्थापना लिपिक की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के अनुपस्थित रहने की दशा में उनका मई माह का वेतन बाधित करने के अलावा उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

3 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

27 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

35 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago