शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब वे पुनः अपने नियमित कार्य में जुट गई हैं और घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा का सेवन करा रही हैं।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन (एमडीए-आईडीए) अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद सज़र ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह अभियान हाथी पांव (फाइलेरिया) जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए चलाया जा रहा है। इस बीमारी से बचने का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है।
डॉ. सज़र ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। हालांकि गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति दवा का सेवन न करें। यह विशेष अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक संचालित किया जाएगा।
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…