मामूली विवाद में मारपीट, चाकू से वार कर किया घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना क्षेत्र के बसडिला मैनुद्दीन गांव के समीप सोमवार रात में दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।जहां एक पक्ष के एक युवक ने चाकू से वार कर दूसरे पक्ष के एक युवक को लहूलुहान कर दिया।घटना में दोनों पक्ष से एक एक युवक चोटिल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सोमवार देर रात को एक युवक शादी समारोह से बाइक से अपने घर आ रहा था।इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर बसडिला मैनुद्दीन गांव के मोड़ के समीप दो पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।जिसमे एक पक्ष के मनोज प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राम प्रवेश प्रसाद निवासी बसडिला मैनुद्दीन पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया।जबकि मारपीट में दूसरे पक्ष के विजय प्रसाद उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र हीरालाल प्रसाद निवासी शेख सेमरी को भी सिर में चोट आई।घटना में दोनों पक्ष से एक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

45 minutes ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

59 minutes ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

11 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

11 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

11 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

14 hours ago