Categories: Uncategorized

उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के बीच मारपीट फसल काटने को लेकर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

यूपी-बिहार सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों और बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में किसानों को न्याय न मिलता देख पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को 70-80 किसान हल्दी थाने में पहुंच गए। किसानों ने अपना पक्ष रखा, तब थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किया।हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे। इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर पहुंचे और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। इसमें हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह व संतोष सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया, जहां से चिकित्सकों ने चार घायलों को एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल भेज दिया घायलों ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया वहीं किसानों का कहना है कि झगड़ा यूपी में हुआ है जहां हम लोगों का खेत है बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसानों ने थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के सामने अपना पक्ष रखा थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है विवेचना में जो तथ्य सामने आयेगा उसके तहत कार्यवाही की जायेगी एक्स-रे गुरुवार को कराया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago